वेटिकन सिटी, अप्रैल 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई समुदाय के शीर्ष धर्मगुरु पोप पर हमला बोला था। उन्होंने पोप की ओर से ईरान के साथ जंग खत्म करने की सलाह पर कहा था कि मुझे किसी पादरी की राय की जरूरत नहीं है। अब उनकी इस टिप्पणी पर पोप लियो 16वें का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि मुझे रिपब्लिकन सरकार से कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने शांति और सद्भाव की अपील की थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप खुद शांति की बातें करते हैं। मैंने उससे अलग तो कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने तो ईसा मसीह के संदेश को ही आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो कुछ भी हुआ। उसे सुनकर दुख हुआ। लेकिन मैं यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि चर्च दुनिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सही बात करे...