डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा? भारतीयों ने दिया 'जुग-जुग जियो' का आशीर्वाद
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अमेरिका के राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में इस वर्ष दीपावली का त्योहार भव्य रूप से मनाया गया। इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारतीय मूल के कई प्रमुख उद्यमियों, हस्तियों और अप्रवासी समुदाय के दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इन्होंने पारंपरिक रूप से दीये जलाए। इस समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय टेक उद्यमी और GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल रहे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के दौरान उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। गोंडल ने एक्स पर इस पल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ओवल ऑफिस में रोशनी के साझा पल। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना और उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित यह पावन पाठ हममें से करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.