नई दिल्ली, जून 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को 'वारियर प्राइम मिनिस्टर' बताया है। वाशिंगटन के पास कतर की ओर से गिफ्ट किए गए नए एयर फोर्स वन विमान के अनावरण के बाद ट्रंप ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि नेतन्याहू एक सच्चे योद्धा प्रधानमंत्री हैं और उन्हें इसका पूरा श्रेय मिलना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों नेताओं के बीच लेबनान में इजरायली सैन्य अभियानों को लेकर तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह इजरायली सैन्य फैसलों पर नियंत्रण रख सकते हैं और इजरायल उनका सम्मान करता है। ट्रंप ने अलग-अलग इंटरव्यू में नेतन्याहू के साथ अपने संबंध को...