नई दिल्ली, मार्च 23 -- ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान के साथ बात चल रही है या कोई डील की संभावना है। कई ईरानी मीडिया आउटलेट्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट किया कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच कोई संवाद नहीं है। ईरान ने ट्रंप के इन बयानों को ऊर्जा कीमतों को कम करने और सैन्य योजनाओं के लिए समय निकालने की कोशिश करार दिया। यह भी पढ़ें- इमरान खान की आंख का तीसरी बार हुआ ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया अब कैसा है हाल ईरानी विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि क्षेत्रीय देशों से तनाव कम करने के कुछ कदम उठाए गए हैं, लेकिन ईरान का जवाब साफ है कि युद्ध शुरू करने वाला पक्ष अमेरिका है, इसलिए सभी अपील पर वाशिंगटन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.