नई दिल्ली, जनवरी 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद ट्रंप ने ने अब खुद को वहां का कार्यवाहक राष्ट्रपति बता दिया है। ट्रंप ने यह तस्वीर तंज के रूप में साझा किया है। इससे पहले देश की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर खुद की यह तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विकिपीडिया के आधिकारिक पेज को एडिट किया गया है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 में वेनेजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति के रूप में दिखाया गया है। ट्रंप के शेयर करते ही यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा जहां लोग ट्रंप की मंशा पर सवा...