नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- अमेरिका में 3 नवंबर यानी मंगलवार को मध्यावधि चुनाव होने हैं। इसमें तय होजाएगा कि कांग्रेस के दोनों सदनों पर किसका नियंत्रण होगा। वहीं इन चुनावों से डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति पर भी बड़ा असर पड़ने वाला है। प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव होना है। भारत के पूर्व राजनयिक और जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट केपी फाबियान ने कहा है कि अगर इन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें भारत के प्रति भी अपना रवैया बदलना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप की भारत के प्रति नीति रही है, वह उनकी ही विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है। फाबियान ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाकर बड़ी गलती की है। भारत एक उभरती हुई शक्ति है। यह एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। एक बहुत पु...