बीजिंग, मई 14 -- डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दो घंटे वार्ता हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह चीन दौरा बेहद अहम है, जो ट्रेड वार और ईरान में चल रही जंग के बीच हो रहा है। चीनी मीडिया का कहना है कि इस मीटिंग में शी जिनपिंग रेड लाइन खींच दी। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते सामान्य रखने हैं तो फिर ताइवान रेड लाइन है। उन्होंने ट्रंप से कहा कि ताइवान के मामले से यदि अमेरिका दूर रहेगा, तभी रिश्ते सही रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि ताइवान के मसले पर किसी भी तरह की चूक अमेरिका ने की तो वह संबंधों पर भारी पड़ सकती है। जिनपिंग ने कहा कि ताइवान की खाड़ी के आसपास माहौल शांतिपूर्ण रहना चाहिए। इस तरह चीन ने अमेरिका को स्पष्ट संकेत दे दिया कि यदि दोस्ती में उसकी शर्तें चलेंगी तो फिर वह भी अपनी कुछ बातें मनवाना चाहेगा। द...