नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान में चल रही तनातनी के बीच अब यूरोप के नए प्लान से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल यूरोप के देश होर्मुज की सुरक्षा के लिए एक नया समूह बनाने की योजना पर गुपचुप तरीके से काम कर रहे हैं और ट्रंप को इससे दूर रखने का ही प्लान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना में अमेरिका को जानबूझकर शामिल नहीं किया जा रहा है। इस कदम को अमेरिका और पश्चिमी देशों के बीच हाल के दिनों में बढ़ी दूरियों का नतीजा माना जा रहा है। अहम बात यह है कि इस योजना से जहां एक तरफ अमेरिका को दूर रखने की बात कही गई है, वहीं संकेत मिले हैं कि इसे लागू करने के लिए ईरान और ओमान जैसे क्षेत्रीय देशों के साथ तालमेल को भी जरूरी माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट की मसीहा बनना चाह रहा ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.