मॉस्को, जनवरी 23 -- वैश्विक राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। एक तरफ दावोस में डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस के गठन का ऐलान किया तो वहीं रूस की राजधानी मॉस्को में पूरी रात वार्ता चलती रही। लंबे समय बाद अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर रातभर रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन में रहे। यहां पर यूक्रेन के साथ 4 सालों से चली आ रही जंग खत्म करने को लेकर मीटिंग हुई। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे और उन्होंने साफ कर दिया कि यह समझौता तभी संभव है, जब उसके कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दी जाए और वहां से यूक्रेन अपना किनारा कर ले। हालांकि यूक्रेन के लिए ऐसा स्वीकार करना आसान नहीं होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ऐसा कई बार कह चुके हैं कि हम अपने इलाके नहीं छोड़ेंगे। यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है, जब गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.