डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग के दौरान वाइट हाउस के बाहर किसने की फायरिंग? हमलावर को मारी गई गोली
नई दिल्ली, मई 24 -- डोनाल्ड ट्रंप की खास मीटिंग के दौरान वाइट हाउस के बाहर सुरक्षा चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। सीक्रेट एजेंट्स ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हमलावर को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं और दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। इसमें हमला करने वाला शख्स भी शामिल है। हमलावर की अभी औपचारिक रूप से हचान नहीं हो पाई है। हालांकि एजेंसियों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान शख्स था। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि किन परिस्थितियों में उसने फायरिंग की। बता दें कि एक महीने के अंदर ही यह दूसरी बार राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के साथ चूक का मामला है। इससे पहले पत्रकारों के साथ डिनर के दौरान हिल्टन वॉशिंगटन होटल में फायरिंग हुई थी और आरोपी को दबोच लिया गया था। आरोपी इस बार भी सीक्रेट एजेंट्स की गिरफ्त म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.