विकासनगर, सितम्बर 8 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने डोडा पाउडर की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि 17 मार्च 2026 को नेतर सिंह पुत्र माहीराम निवासी शरली मानपुर, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश को 253.26 ग्राम डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने उक्त डोडा पाउडर ढकरानी निवासी निसार से खरीदा था। दोनों के बीच फोन पर इसका सौदा हुआ था। जांच के दौरान नेतर सिंह की कॉल डिटेल निसार के बीच बातचीत होना पाया गया। इसके बाद निसार को मुकदमे में वांछित किया गया। बताया कि आरोपी को मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर की सूचना पर उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।...