डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार
बदायूं, जून 21 -- पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो 300 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। हजरतपुर थाना पुलिस ने सामीन पुत्र साबिर निवासी गांव गढ़िया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। आरोपी सामीन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर और बदायूं जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी का माल रखने और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। यह भी पढ़ें- डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- एरका चेक पोस्ट पर 16 बोरा डोडा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.