बदायूं, अप्रैल 19 -- सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली रोड स्थित बारह पत्थर मजार के पास से एक युवक को छह किलो 300 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई लाइसेंस नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 17 अप्रैल को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस टीम शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरेली रोड स्थित बारह पत्थर मजार के पास एक युवक पुलिस को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र कश्यप पुत्र स्वर्गीय रूम सिंह निवासी गांव आनंदापुर दातागंज बताया। यह भी पढ़ें- युवक गिरफ्तार, 4.9 किलो पोस्ता छिलका बरामद तलाशी के दौरान उसके पास एक कट्टे में डोडा छिलका बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी से डोडा छिलका रखने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.