डोड़मा के स्वैच्छिक शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान
रांची, जून 13 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डोड़मा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल खूंटी के रक्त केंद्र, जिला स्वास्थ्य विभाग तथा तोरपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रवीण कुमार के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सदर अस्पताल खूंटी के उपाधीक्षक सह ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आनंद किशोर उरांव एवं समाजसेवी प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. उरांव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आयोजित यह शिविर मानवता और सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है。 यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.