हरिद्वार, फरवरी 27 -- धनपुरा के डोगीवाला में सड़क किनारे अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। उन्होंने डीएम के जनता दरबार में शिकायती पत्र देकर सड़क की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि धनपुरा अस्पताल से डोगीवाला जाने वाली सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जा है। रात के समय इमरजेंसी में मरीज को अस्पताल ले जाना हो तो पहले रास्ते में खड़े वाहनों को हटवाना पड़ता है, तब कहीं वाहन निकल पाता है। पहले भी अफसरों को पैमाइश के लिए पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उमाशंकर, दीपक रावत, जगदीश सिंह, रामसिंह, मंगल सिंह और रवीश कुमार ने इस बाबत डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम मयूर दीक्षित ने जल्द पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...