हरिद्वार, मार्च 7 -- पथरी क्षेत्र के धनपुरा स्थित डोगीवाला के लोगों ने डीएम को पत्र देकर सड़क की पैमाइश के साथ अतिक्रमण हटवाने की मांग उठाई है। उनके अनुसार, अवैध कब्जे के कारण आवागमन में अक्सर दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने डीएम को बताया कि धनपुरा अस्पताल से डोगीवाला जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर अतिक्रमण है। इसके कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात के समय आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाते समय भी रास्ते में अवैध कब्जे के कारण वाहन किसी तरह निकालना पड़ता है। उन्होंने इससे पहले राजस्व अफसरों को सड़क की पैमाइश के लिए पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रामपाल, राकेश सैनी, उमाशंकर, दीपक रावत, जगदीश सिंह, राम सिंह, मंगल सिंह और रवीश कुमार ने जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है। इस पर डीएम ने जल्द ही सड़क की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.