रिषिकेष, फरवरी 18 -- डोईवाला शुगर कम्पनी लिमिटेड ने वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के समापन की प्रथम सूचना जारी कर दी है। मिल प्रबंधन के अनुसार, क्षेत्र में गन्ने की कमी और अधिकांश केंद्रों पर गन्ना समाप्त होने के कारण मिल 23 फरवरी 2026 तक अपनी पेराई पूर्ण कर सकती है। मुख्य गन्ना प्रबन्धक की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी मिल को आवंटित 57 वाह्य केंद्रों में से रुड़की समिति के 06 और देहरादून समिति के आठ केंद्र गन्ने की उपलब्धता न होने के कारण पहले ही बंद किए जा चुके हैं। वर्तमान में शेष संचालित केंद्रों पर भी पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि कृषकों के पास अब बहुत कम गन्ना अवशेष है। चीनी मिल प्रशासन ने देहरादून, ज्वालापुर, इकबालपुर (रुड़की), लक्सर और पांवटा (हिमाचल प्रदेश) समितियों से जुड़े समस्त किसानों से अपील की है कि वे अपना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.