रिषिकेष, अप्रैल 1 -- डोईवाला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना किसानों को बकाया भुगतान की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई 500 लाख रुपये की धनराशि की नौवीं किश्त बुधवार 1 अप्रैल को जारी कर दी गई। इस भुगतान से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसान लाभान्वित होंगे। शुगर मिल द्वारा अलग-अलग गन्ना समितियों को उनकी आपूर्ति अवधि के अनुसार धनराशि हस्तांतरित की गई है। 18 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक की आपूर्ति के लिए डोईवाला समिति को 179.58 लाख और देहरादून समिति को 114.57 लाख रुपये जारी किए गए। 8 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक की आपूर्ति के लिए ज्वालापुर समिति को 85.17 लाख, रुड़की को 82.44 लाख और लक्सर समिति को 13.99 लाख रुपये का भुगतान हुआ। पांवटा की दोनों सहकारी समितियों (दि पांवटा वैली और दि शाकुम्बरी) को क्रमश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.