रिषिकेष, मई 26 -- नगर पालिका के 20 वार्डों में डिजिटल फॉर्म से हुआ सर्वे डोईवाला, संवाददाता।भारत सरकार द्वारा आयोजित भवन गणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के सभी 20 वार्डों में शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। यह गणना अभियान 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर 24 मई को डिजिटल फॉर्म के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 123 ब्लॉक में कराई गई भवन गणना के लिए कुल 158 अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इनमें 123 प्रगणक, 21 सुपरवाइजर तथा 14 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया था, ताकि किसी भी स्थिति में गणना कार्य प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित रहनेवाले जनगणना कर्मियों पर एफआईआर की तैयारी सभी टीमों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों ...