रिषिकेष, अप्रैल 10 -- नगर और आसपास के क्षेत्रों में नक्शा पास कराने के नाम पर आम जनता को परेशान किए जाने का मामला अब शासन तक पहुंच गया है। नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में नेगी ने कहा कि डोईवाला, भानियावाला, अठुरवाला, रानीपोखरी और माजरीग्रांट समेत आसपास के क्षेत्रों में एमडीडीए के कर्मचारी नक्शा पास कराने के नाम पर लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। छोटे भू-खंडों पर घर बनाने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से जबरन धन वसूली की जा रही है। पैसा न देने पर मकान तोड़ने की धमकी दी जाती है।उन्होंने बताया कि कई लोग अपनी जीवनभर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.