रिषिकेष, जनवरी 13 -- पंजाबी समुदाय का प्रमुख लोकपर्व लोहड़ी डोईवाला क्षेत्र में मंगलवार को पूरी श्रद्धा, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार को डोईवाला में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी गीत गाए, जबकि युवाओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा कर पर्व का आनंद लिया। नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं वाले परिवारों में लोहड़ी को विशेष परंपरा के साथ मनाया गया। बुजुर्गों ने नई पीढ़ी को लोहड़ी के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी। लोहड़ी पर्व के चलते ऋषिकेश रोड और मिल रोड सहित प्रमुख बाजारों में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.