रिषिकेष, मार्च 16 -- डोईवाला व आसपास क्षेत्र में रविवार देर रात ओलावृष्टि और आंधी ने किसानों की फसलों को नष्ट किया। क्षेत्र में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल नष्ट होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजा देने की मांग की। सोमवार को डोईवाला क्षेत्र के किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय किसान अब्दुल खालिद ने कहा कि रविवार देर रात क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि और आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सैकड़ों बीघा गेहूं की तैयार फसल नष्ट होने से किसान परेशान हैं। कहा कि खेती ही किसानों की आय और रोजी-रोटी का एकमात्र स्रोत है। किसान सालभर मेहनत कर फसल तैयार करता है ताकि अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। कुदरत की मार ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है। फसल पकने के कगार पर थी। ओलावृष्टि और आंधी ने उसे बर्बाद कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.