रिषिकेष, अप्रैल 19 -- जंगल से भटककर एक हाथी के डोईवाला के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से हड़कंप मच गया। शनिवार आधी रात को हाथी की धमक से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। तंग गलियों से गुजरते हुए हाथी ने दो घरों के गेट और सुरक्षा दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक वह गलियों में घूमता रहा, जिससे लोगों की नींद उड़ गई। स्थानीय निवासी मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सोए थे कि अचानक मेन गेट तेज आवाज के साथ गिरा, तो परिवार हड़बड़ा गया। खिड़की से झांककर देखा तो विशालकाय हाथी खड़ा नजर आया। हाथी को देखने के बाद दशहत और ज्यादा बढ़ गई। गेट क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी आगे बढ़ गया। इसके बाद हाथी ने अशोक कुमार के घर की सुरक्षा दीवार को भी गिरा दिया। घंटेभर तक हाथी के ज्ञान विहार और प्रेमनगर क्षेत्र में ही टहलता रहा, जिससे लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.