रिषिकेष, अप्रैल 24 -- नगर क्षेत्र में शहरी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज से ऑनलाइन भवन जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। डोईवाला नगर पालिका के अंतर्गत इस अभियान के लिए कुल 158 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 144 कार्मिक सीधे जनगणना कार्य में जुटेंगे, जबकि 14 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार भवन जनगणना के लिए 123 प्रगणक और 21 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 20 वार्डों में क्षेत्रवार घर-घर जाकर भवनों का ऑनलाइन विवरण दर्ज करेंगे। प्रथम चरण की यह जनगणना 25 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। अभियान की तैयारियों के तहत नगर पालिका सभागार में सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सामग्री, आईडी कार्ड और आवश्यक दिशा-निर्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.