रिषिकेष, अप्रैल 8 -- डोईवाला में आईटीआई संस्थान नहीं होने क्षेत्र के युवाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग उठने लगी है। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखंड के मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज खोलने की मांग की। बुधवार को देहरादून में डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के बाद आईटीआई का संचालन बंद होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज के संस्थानों में जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, जबकि कई युवा प्रशिक्षण से वंचित भी रह जाते हैं। डोईवाला क्षेत्र में चीनी मिल सहित अनेक औद्योगिक और अर्द्ध-औद्योगिक इकाइयां सं...