रिषिकेष, अप्रैल 17 -- ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे हावी रहे। सड़क, पेयजल, सिंचाई, आंगनबाड़ी केंद्र, बरसाती जलभराव और बाढ़ सुरक्षा जैसे विषयों पर जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगे। लंबित कार्यों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जताई। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना देवी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को हल्के में लेने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी। बैठक में उठाई गई समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि पेयजल, सिंचाई और सड़क योजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.