बलरामपुर, नवम्बर 22 -- बलरामपुर संवाददाता। उतरौला तहसील के इटई मैदा में संचालित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल का पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। विधि विधान से वैदिक मंत्रोपचार के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना तौल करते हुए डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। पहले दिन क्षेत्र के गन्ना किसानों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में यूनिट हेड श्याम सिंह ने कहा कि बजाज चीनी मिल किसान हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसान हित को ध्यान में रखते हुए विगत पेराई सत्र के बकाए धनराशि का संपूर्ण भुगतान जल्द ही किसानों के खाते में किया जाएगा। गन्ना महाप्रबंधक डॉ आरपी शाही ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को गन्ना बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या आने नहीं दी जाएगी। सदर विधायक पल्टूराम, नगर पाल...