प्रयागराज, मई 28 -- प्रधानों को प्रशासक बनाने के साथ अब वित्तीय अधिकार खत्म कर दिए गए हैं। साथ ही डोंगल बंद हो गया है, क्योंकि भुगतान इसी के जरिए होता था। भुगतान न होने की दशा में अब समस्या आ गई है मानदेय की। शासन ने नियम बनाया था कि ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों को 100 रुपये मानदेय दिया जाएगा। अब समस्या आ रही है कि इसका भुगतान कैसे हो पाएगा। जिले में 1540 ग्राम सभाएं हैं और प्रत्येक ग्रामसभा में 10 से 12 ग्राम पंचायत सदस्य हैं। लगभग 20 हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के भुगतान अब फंस गए हैं। कई सदस्यों का कहना है कि उन्हें पांच साल से भुगतान नहीं हुआ है। 100 रुपये प्रत्येक बैठक का था तो सोचा आखिरी में लेंगे तो थोड़ी राशि हो जाएगी, लेकिन अब समस्या हो गई है। गुरुवार को कई ग्राम पंचायत सदस्य विकास भवन आए थे। बकरीद का अवकाश होने के...