डोंगल का प्रयोग स्वयं करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : सीओ
सीवान, अप्रैल 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हसनपुरा के अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने हुसैनगंज अंचल कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करते ही कार्यप्रणाली में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इस क्रम में उन्होंने पत्रांक संख्या 604/26 जारी कर सभी राजस्व कर्मियों एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने हल्का से संबंधित डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) का प्रयोग स्वयं करें। सीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में डोंगल का उपयोग अन्य व्यक्ति से नहीं कराया जाए। यदि तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित कर्मी कार्यालय में पदस्थापित डाटा एंट्री ऑपरेटर से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कृषक दुर्घटना योजना की फाइलों का तत्काल कराएं सत्यापन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी कर्मी द्वारा डोंगल के उपयोग में बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.