पटना, मार्च 24 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि संघ संस्थापक सह प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा। उनकी दूरदृष्टि, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं त्याग की भावना हमें सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करती रहेगी। संघ ने भी अपने 100 वर्षों की यात्रा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सामाजिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और परस्पर सहयोग की चेतना को बढ़ावा दिया है। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अपने नागपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। वहां डॉ. हेडगेवार की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...