रुडकी, अगस्त 26 -- रुड़की, संवाददाता। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हर्डिकर की 51वीं पुण्यतिथि पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सेवा, अनुशासन और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि डॉ. हर्डिकर ने सेवादल के माध्यम से अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टोली तैयार की। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। सचिन गुप्ता ने कहा कि डॉ. हर्डिकर के सेवा भाव और त्याग से प्रेरणा लेकर समाज की सेवा करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...