मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू खास गांव निवासी डॉ. हरिनाथ कुमार भारती को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का मुजफ्फरपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी संगठन के प्रदेश प्रभारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को दी।बताया कि संगठन ने उन्हें उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, डॉ. हरिनाथ के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर रवींद्र चौधरी, रवींद्र महतो, विनोद कुमार, मेथुरा राय, पंकज कुमार, आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...