गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बेहतरीद योगदान के लिए एम्स के सर्जन डॉ. हरिकेश यादव को भारतीय प्रतिभा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें चिकित्सा सेवा, मरीज सेवा, जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। विशिष्ट अतिथि अभिनेत्री जया प्रदा ने उन्हें सम्मानित किया है। डॉ. हरिकेश ने इस उपलब्धि का श्रेय सहयोगियों, मरीजों, परिवार और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया। उन्होंने युवा चिकित्सकों को सेवा भावना और नैतिकता को अपने कार्य का आधार बनाने के साथ चिकित्सा विज्ञान में निरंतर ज्ञान अर्जित करते रहने का संदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...