दरभंगा, सितम्बर 29 -- दरभंगा। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व दिल्ली विवि के प्रोफेसर डॉ. स्वदेश सिंह से भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा ने भेंट कर उन्हें ओडिशा भाजपा के नवीन दायित्व के लिए बधाई दी। श्री झा ने पाग, चादर एवं मखाना की माला से डॉ. सिंह का अभिनंदन किया। श्री झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में प्रारंभ हुई उनकी यात्रा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक पहुंची है, जो उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को दर्शाती है। उनके अनुभव व संगठनात्मक कौशल से ओडिशा भाजपा को नई दिशा मिलेगी। राशि समायोजित नहीं होने से अधिक बिलदरभंगा। एनबीपीडीसीएल के नए बिलिंग सॉफ्टवेयर आरएमएस के लागू होने के बाद जून 2026 से पूर्व अगस्त तक के बिजली बिल में अधिक डिमांड च...