सासाराम, जून 3 -- सूर्यपुरा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूर्यपुरा में बुधवार को डॉ. सौरभ प्रकाश ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य प्रबंधक इरफान खान ने बताया कि पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था। इसके बाद सिविल सर्जन ने पीएचसी बिक्रमगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश को अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया। प्रभार ग्रहण करने पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं समाजसेवियों ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद डॉ. प्रकाश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, टीकाकरण, प्रसव सेवाओं, दवा उपलब्धता, वित्तीय स्थिति तथा अभिलेखों की जानकारी ली। यह भी पढ...