बेगुसराय, अगस्त 4 -- बेगूसराय। बड़ी ऐघु गांव की बहू डॉ. सौम्या शालिनी ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) भर्ती परीक्षा में उन्होंने राज्य में 41वीं रैंक प्राप्त किया। वह छपरा के वरिष्ठ अधिवक्ता जीवनंद शर्मा एवं सीमा शर्मा की पुत्री तथा बेगूसराय जिले के बड़ी ऐघु निवासी नित्यानंद सिंह और पूनम देवी की पुत्रवधू हैं। उनके पति शोभित कुमार बैंक ऑफ इंडिया की मंझौल शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। परिणाम घोषित होने के बाद डॉ. सौम्या शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति, सास-ससुर और पूरे परिवार को दिया। एमआरजेडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य अमित कुमार, शिक्षिका खुशबू कुमारी, साक्षी सिंह, नीलेश कुमार, सिद्धार्थ शर्मा आदि ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- जीडी कॉ...