लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू की कमान एक बार फिर पद्मश्री डॉ. सोनिया नित्यानंद को सौंप दी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें तीन वर्ष के लिए दोबारा केजीएमयू का कुलपति नियुक्त किया है। इसके साथ ही डॉ. सोनिया नित्यानंद के नाम विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। 1905 में स्थापित केजीएमयू के इतिहास में पहली बार किसी डॉक्टर को दोबारा कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले कार्यकाल की उपलब्धियां अगस्त 2023 से 2026 तक के अपने पहले कार्यकाल में डॉ. सोनिया नित्यानंद के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने नैक ए प्लस-प्लस मान्यता हासिल करने और विभिन्न विभागों में रोबोटिक सर्जरी का विस्तार करने जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कीं। केजीएमयू में अब तक 36 प्रिंसिपल रहे हैं। विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद 12 ...