जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ की तरफ से शनिवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में शिक्षक सम्मेलन एवं कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. सुशील मिश्रा को अध्यक्ष और डॉ. संतोष पांडेय को महामंत्री निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील कुमार मिश्र 88 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. जय सिंह को 20 मतों से पराजित किया, उन्हे 68 मत मिले। जबकि डॉ. शशि भूषण पोद्दार को 11 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर डॉ. संतोष कुमार पांडेय 104 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जिन्होंने डॉ. संजय कुमार यादव (63 मत) को 41 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश कुमार पांडे 106 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इसी तरह संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.