डॉ. सुरेश ने नालंदा का नाम किया रौशन, मिलेगा आईएआरए आउटस्टैंडिंग एकेडेमिशियन अवार्ड
बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के बौद्ध अध्ययन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेश कुमार को आईएआरए आउटस्टैंडिंग एकेडेमिशियन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार इंडियन एकेडमिक रिसर्चर्स एसोसिएशन, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) द्वारा दिया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डॉ. कुमार के अकादमिक रिकॉर्ड, शोध योगदान तथा इतिहास एवं मानविकी के क्षेत्र में उनकी सेवाओं का मूल्यांकन के आधार पर अवार्ड्स एंड रिकग्निशन कमेटी ने किया है। यह सम्मान मई 2027 में आयोजित होने वाले एसोसिएशन के वार्षिक पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा) यह भी पढ़ें- डॉ. सुरेंद्र पड़ियार को मिला वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.