देवघर, मार्च 3 -- देवघर। महेशमारा अवस्थित सुपर्ब स्कॉलर स्कूल के निकट आरव गार्डन विवाह भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े के हाथों दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. खवाड़े ने कहा कि महेशमारा जैसे पिछड़े क्षेत्र में इतनी सुविधाओं के साथ विवाह भवन खुलना सिर्फ व्यवसाय नहीं बल्कि समाजसेवा भी है। अति निर्धन व्यक्ति को कन्या के विवाह में बड़ी छूट दी जा रही है। डॉ. खवाड़े ने उम्मीद जताई कि यह एक आदर्श विवाह भवन के रूप में स्थापित होगा जो गरीब और माध्यम वर्गीय परिवार के लिए कारगर होगा। इस अवसर पर रामेश्वर चक्रवर्ती, आशीष झा, टिंकू जी, गिरिधारी मंडल, नवीन शर्मा, दिनेश खवाड़े, सुरेश खवाड़े, शैलेश खवाड़े, रवि खवाड़े, अभिषेक खवाड़े, सुधाकर दत्त द्वारी, सुबोध मिश्रा, आर्यन राज, आरव कश्यप सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.