देवघर, जून 5 -- देवघर। केकेएन स्टेडियम सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर के जिला कमेटी गठन को लेकर गुरुवार को बैठक की गयी। देवघर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योग खेलों के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने तथा जिले में योगासन, खेल गतिविधियों को संगठित व सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला स्तर पर सशक्त संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए योगासन के प्रचार-प्रसार के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन झारखंड के मुख्य सलाहकार विपिन पांडेय योगासन स्पोर्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी सभागार में उपस्थित सदस्यों को दी। यह भी पढ़ें- अनासक्ति आश्रम कौसानी में योग शिविर का आयोजन उसके बाद विपिन पांडेय की देखरेख में देवघर जिला कमेटी ग...