डॉ. सुनित गिरि को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में खुशी
बिजनौर, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा आरएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुनित गिरि को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शिक्षकों ने खुशी जताई। बैठक की अध्यक्षता शाखा उपाध्यक्ष देवराज सिंह ने तथा संचालन शाखा मंत्री अरविंद कुमार ने किया।जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षक विधायक चुनाव में संगठन के प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाना जरूरी है, ताकि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वित्तहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, पदोन्नति के बाद वेतन विसंगतियों का समाधान सहित कई मुद्दे अभी भी लंबित हैं।बैठक यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शिक्षकों ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.