डॉ. सुधांशु ने नवाचार से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह को उनके कार्यकाल के समापन (31 मार्च) पर भावभीनी विदाई दी गई। डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसे कृषि मॉडल को बढ़ावा दिया, जिससे कम लागत में ज्यादा उत्पादन हो सके। इरी की महानिदेशक डॉ. इवोन पिंटो ने अपने संदेश में उन्हें भरोसेमंद और दूरदर्शी प्रवर्तक बताया। डॉ. सुधांशु एक अप्रैल, 2026 से आगरा स्थित अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सिप), दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सिसार्क) के निदेशक और दक्षिण एशिया प्रमुख का पद संभालेंगे। डॉ. विकास कुमार सिंह ने आइसार्क के अंतरिम निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.