गोपालगंज, मार्च 26 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महेंद्र महिला महाविद्यालय, गोपालगंज के दर्शन शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा को जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में आयोजित 70वें अधिवेशन में 'दुर्गावती देवी शोध पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शोधपत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला शोधपत्र श्रेणी में प्रदान किया गया। डॉ. सीमा का शोधपत्र 'स्फोट सिद्धांत' पर आधारित था, जिसे अकादमिक जगत में सराहना मिली। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ एके पांडेय ने डॉ. सीमा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय क...