मुरादाबाद, मई 3 -- क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली को डीपीएस हरिद्वार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुशल ट्रेनर सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह में देशभर से लगभग 30 रिसोर्स पर्सन को सम्मानित किया गया। डॉ. जदली को यह सम्मान सीबीएसई के प्रशिक्षण निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा केंद्रीय उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) देहरादून के संयुक्त निदेशक प्रो. मनीष त्यागी ने संयुक्त रूप से दिया। डॉ. जदली पिछले 15 वर्षों से कुशल प्रशिक्षक के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उन्होंने सीबीएसई के शिक्षकों को 40 घंटे से अधिक का ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया। सम्मान समारोह से पूर्व डॉ. जदली ने सीओई देहरादून की ओर से आयोजित 'सोशल एंड इमोशनल लर्निंग विषयक पीआरपी सत्र में भी स...