दुमका, अप्रैल 28 -- शहर के जिला स्कूल रोड निवासी समाजसेवी बिट्टू सिंह की बेटी डॉ. साक्षी ने फिलीपींस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर दुमका का नाम रोशन की। डॉ. साक्षी के दुमका लौटने पर परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. साक्षी ने कहा कि दुमका लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। माता-पिता और पूरे परिवार ने जो सपना देखा था, आज वह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलीपींस में बहुत कुछ सीखने को मिला। वहां की आधुनिक चिकित्सा पद्धति, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और कम संसाधनों में बेहतर इलाज के तरीकों को करीब से देखा है। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन में टेंडर हार्ट की साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक अब उसी अनुभव को अपने जिले की सेवा में लगाऊंगी। डॉ. साक्षी ने कहा कि दुमका की बेटी होने के नाते मेरा यह संकल्प है कि जिले में...