प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के डॉ. सर्वेश सिंह को डॉ. अमरनाथ झा हॉस्टल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। डॉ. सर्वेश सिंह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ हॉस्टल अधीक्षक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...