डॉ. सर्वेश चौधरी अध्यक्ष और आयुषी पैन्यूली बनीं महानगर मंत्री
देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर की नवीन कार्यकारिणी की मंगलवार को घोषणा की गई। इसमें डॉ. सर्वेश चौधरी को महानगर अध्यक्ष और आयुषी पैन्यूली को महानगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने और विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी अनुशासित कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण में है। विद्यार्थी परिषद छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।विभाग संगठन मंत्री प्रमेश जोशी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.