जमशेदपुर, जुलाई 27 -- डिमना लेक के पॉन्ड में शुक्रवार सुबह एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों समीर लाल और सक्षम सिंह की मौत के बाद रविवार को समीर के परिजन बोड़ाम थाना पहुंचे। इस दौरान समीर के पिता अजय लाल ने थाने में यश और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। अजय के भाई योगेश लाल बोड़ाम थाना प्रभारी से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। योगेश ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह एक दुर्घटना लग रही थी, लेकिन बाद में कई ऐसी जानकारियां मिलीं, जिससे यह हत्या प्रतीत हो रहा है। इधर, मामले को लेकर बोड़ाम पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यश और उसके साथियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की जांच हॉस्टल से लेकर घटनास्थल तक की सीसीटीवी जांचेगी पुलिस इधर, घटना के बाद पुलिस हॉस्टल से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुट...