अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़। एएमयू एसोसिएट प्रोफेसर और सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड ग्रीन एंड रिन्यूएबल एनर्जी की समन्वयक डॉ. सफिया अखतर काजमी को मिशन लाइफ के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह नामांकन एएमयू की कुलपति द्वारा भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल 'मिशन लाइफ' के अंतर्गत किया गया है। नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. काजमी एएमयू में शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यक्रमों और सामुदायिक संपर्क पहलों में मिशन लाइफ के सिद्धांतों के एकीकरण हेतु समन्वय और नेतृत्व प्रदान करेंगी। डॉ. मंजूर के निधन पर एएमयू में शोक अलीगढ़। सुन्नी थ्योलॉजी विभाग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जेक्टिव स्टडीज (आईओएस) के अध्यक्ष डॉ. मंजूर आलम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम...